3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज मौसम का ​मिजाज ठंड, सवेरे से ही बादल छाए

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश का दौर थोड़ा हल्का पड़ा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 10, 2025

– मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश का दौर थोड़ा हल्का पड़ा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादलों के बीच चली हवाओं से मौसम खुशनुमा नजर आया। वहीं जयपुर सहित कई अन्य जिलों में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम ​विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिन में प्रदेश में फिर से बारिश का दौर सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी भाग भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज बादल छाए रहेंगे। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर में बारिश का मौसम रहेगा। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज सीकर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिन में बारिश की गति​​वि​धियों में और तीव्रता आएगी और तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।