29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather Update : ओला-बारिश-अंधड़ से पहले राजस्थान में बढ़ी गर्मी, तापमान में वृद्धि

Rajasthan Weather Update : ओला-बारिश-अंधड़ से पहले राजस्थान में बढ़ी गर्मी, तापमान में वृद्धि

Google source verification

Rajasthan Weather Update में आज आपको बताएंगे आपके शहर के मौसम को लेकर क्या अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। साथ ही बताएंगे आपके शहर के दिन और रात का तापमान कितना दर्ज किया गया है। शुरूआत करते हैं अधिकतम और न्यूनतम तापमान से। राजस्थान में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोटा में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह चूरू का 37.6, अलवर 37.2, बाड़मेर का 37, अंता-बारां का 36.7, जयपुर, करौली और वनस्थली का 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 माउंट आबू में दर्ज किया गया है। अन्य ज्यादातर स्थानों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज किए गए। इसी बीच मौसम विभाग 30-31 मार्च के लिए राजस्थान के जयपुर, जोधपुर,बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर ओलावृष्टि, बारिश, 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और तेज मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।