31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज गर्म, सुबह से ही आसमान से बरस रहे अंगारे

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। दिन में पड़ रही तेज गर्मी से आमजन काफी परेशान हैं। वहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर जिले में ऐसी ही ​िस्थति है। रेगिस्तानी जिलों में तो ​िस्थति और भी खराब है। वहां तापमान 45 के पार चल रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 12, 2025

– हीटवेव से लोग हुए परेशान, आज जयपुर में अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। दिन में पड़ रही तेज गर्मी से आमजन काफी परेशान हैं। वहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर जिले में ऐसी ही ​िस्थति है। रेगिस्तानी जिलों में तो ​िस्थति और भी खराब है। वहां तापमान 45 के पार चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में पारा 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान आज 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चूरू जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 45 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर चल रहा है। इसके असर से प्रदेश में गर्मी के तेवर बहुत तीखे हो रहे हैं। दिन में चल रही गर्म लू से आमजन बेहाल है।