23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : महा​शिवरात्रि पर मौसम का मिजाज गर्म, जयपुर में तेज धूप ​खिली
Play video

Rajasthan Weather : महा​शिवरात्रि पर मौसम का मिजाज गर्म, जयपुर में तेज धूप ​खिली

आज महा​शिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में मौसम भी पूरी तरह से त्योहार को मनाने में साथ दे रहा है। आज सवेरे जयपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम में गर्माहट दिखी। जो लोग कल तक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे थे। वे आज सिंपल कपड़ों में दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 26, 2025

– गुलाबी नगर जयपुर से सर्दी के तेवर गायब, गर्मी दिखा रही असर

जयपुर। आज महा​शिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में मौसम भी पूरी तरह से त्योहार को मनाने में साथ दे रहा है। आज सवेरे जयपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम में गर्माहट दिखी। जो लोग कल तक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे थे। वे आज सिंपल कपड़ों में दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस कारण मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। साथ ही मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने व हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में तेज धूप ​खिली। इस कारण मौसम में गर्माहट बढ़ी। आज सवेरे 9 बजे राजधानी जयपुर में तापमान 24 डिग्री से​ल्सियस रहा। दिन का तापमान आज 31 डिग्री से​ल्सियस रहने की संभावना है।

नया प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय

प्रदेश में इन दिनों एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। विक्षोभ के असर से जयपुर समेत तीन संभागों में आज से एक मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। फिलहाल विक्षोभ सक्रिय होने से पहले गर्मी ने फिर से तीखे तेवर दिखाए हैं। बीती रात प्रदेश के कई शहरों में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम का मिजाज गर्म रहा है। हालांकि सुबह शाम में अब गुलाबी ठंडक का असर बरकरार है।

तीन संभागों में बारिश की चेतावनी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से देश केद उत्तर पश्चिमी इलाकों के में मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव होने की संभावना है। आज से 1 मार्च के दौरान राजस्थान समेत पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है। जिसके असर से रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के अलावा रात में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है।