8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में तापमान लुढ़कने से मौसम हुआ गुलाबी, गर्मी के तेवर नरम

बीते चार दिन से चल रहे प​श्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर में पारा लुढ़का हुआ है। इससे गर्मी के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं। वहीं दिन में भी हल्की धूप निकल रही है। बादलों की वजह से सूर्य के तेवर नरम नजर आ रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 07, 2025

– आज दिन में बादलवाही के चलते तापमान रहेगा कम

जयपुर‌। बीते चार दिन से चल रहे प​श्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर में पारा लुढ़का हुआ है। इससे गर्मी के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं। वहीं दिन में भी हल्की धूप निकल रही है। बादलों की वजह से सूर्य के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। इससे मौसम में हल्की ठंडक घुलेगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज भी जयपुर बादलवाही के चलते मौसम में गर्मी का अहसास कम होगा।