8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में सर्दी का सितम और तेज, घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजधानी जयपुर में आज सवेरे भी घना कोहरा छाया रहा। आज सवेरे दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। वहीं तापमान में गिरावट से तेज सर्दी महसूस हुई। जयपुर में देर रात से छाए कोहरे से लोग घरों में दुबके रहे। आज सवेेरे लोगों की गुड मार्निंग देर से हुई। मौसम विभाग का कहना कोहरे का सितम आगामी दिनों में जारी रहेगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 07, 2026

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे भी घना कोहरा छाया रहा। आज सवेरे दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। वहीं तापमान में गिरावट से तेज सर्दी महसूस हुई। जयपुर में देर रात से छाए कोहरे से लोग घरों में दुबके रहे। आज सवेेरे लोगों की गुड मार्निंग देर से हुई। मौसम विभाग का कहना कोहरे का सितम आगामी दिनों में जारी रहेगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रहने की वजह से वाहन बहुत धीमी गति से चले। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी ​जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। घना कोहरे की वजह से सड़कों पर आवाजाही घट गई है।