प्लास्ट इण्डिया फाउण्डेशन ने अपने अन्तरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी के 11वां संस्करण प्लास्ट इण्डिया 2023 की घोषणा की। इसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। प्लास्टइण्डिया आधुनिक तकनीकों को सुविधाजनक बनाने और विकास पर ध्यान केन्द्रित करने वाला होगा। प्लास्टइण्डिया प्रगति मैदान में 150 एकड़ क्षेत्र में आयोजित होगा। यहां दुनिया भर आए 2000 से भी ज्यादा एक्जीबिटर्स अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान प्लास्टिक उद्योग 17,000 लोगों को रोजगार दे रहा है और इसकी 1000 से अधिक प्रोसेसिंग यूनिट्स हैं। राजस्थान में प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री की काफी मांग है, क्योंकि राजस्थान सीमेंट, कपड़ा, खनिज, खाद्य तेल, कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प आदि का प्रमुख निर्माण केन्द्र है। प्लास्टिक उद्योग इन बड़े पैमाने के उद्योगों की पैकेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्लास्टिक पैकेजिंग के अलावा, राज्य में प्लास्टिक निर्माण इकाइयों की एक बड़ी संख्या है, जो सिंचाई और जल परिवहन के लिए पीवीसी पाइप, खाद्य तेल पैकेजिंग के लिए ब्लो मोल्डिंग जार, ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए कंपाउंडिंग, इंजेक्शन मोल्डेड घरेलू सामान का उत्पादन करती है।