26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राठौड़ को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
Play video

राठौड़ को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 12:16 AM IST

जयपुर।
प्रदेश में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले को लेकर जयपुर ग्रामीण सांसद और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह यादव ने बताया कि आमेर विधानसभा क्षेत्र के नांगल सुसावतान रोड पर प्रधानमंत्री की फोटो के साथ भाजपा की ओर से पिछले एक साल में पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का लेखन कार्य पाया गया। जांच में शिकायत भी सही पाई गई। यादव ने बताया कि इस लेखन कार्य को सरकारी व्यय से हटवाया गया है। ऐसे में पूरे खर्चे की वसूली भी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह से की जाएगी। राठौड़ से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।