RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम (Rajasthan Board Result) पर नजर डालें तो इस बार भी शेखावाटी क्षेत्र ने अपना दबदबा कायम रखा। झुंझुनूं जिले (Jhunjhunu)ने 97.77% परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सीकर(Sikar) 97.43% के साथ दूसरे और नागौर(Nagaur) 97.09% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जबकि कोटा 89.25% के साथ टॉप-5 से बाहर रहा। कोटा(Kota) का प्रदर्शन राज्य औसत से करीब 5% कम रहा, जो चिंता का विषय बना हुआ है।