17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
River : बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक बनास नदी में बहा
Play video

River : बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक बनास नदी में बहा

– सपोटरा उपखंड में हुआ हादसा – एसडीआरएफ टीम व सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में चालक शुरू की जयपुर। करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र की बनास नदी की पुलिया पर तेज बहाव में नदी पार करते समय मंगलवार देर रात बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 28, 2024

– सपोटरा उपखंड में हुआ हादसा

– एसडीआरएफ टीम व सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में चालक शुरू की

जयपुर। करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र की बनास नदी की पुलिया पर तेज बहाव में नदी पार करते समय मंगलवार देर रात बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण चालक की नदी में तलाश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हरिराम, तहसीलदार नवल किशोर शर्मा, थाना अधिकारी अनिल कुमार गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपराम मीणा सहित अन्य भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। युवक की नदी में तलाश जारी है।

सपोटरा थाना अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रवि बैरवा निवासी मांगरोल ट्रैक्टर-ट्राली में बजरी भरकर बनास नदी पार कर रहा था। इस दौरान भूरी पहाड़ी और हाड़ौती के बीच बहने वाली बनास नदी की पुलिया को पार करते समय नदी के तेज बहाव के कारण बह गया। बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक सहित नदी में बहने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण चालक और ट्रैक्टर ट्राली का पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ टीम व सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश शुरू की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़