17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

भू.जल विभाग संवीक्षा परीक्षा.2022 – आंसर की रिलीज, 11 सितंबर तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भू-जल विभाग संवीक्षा परीक्षा 2022 के तहत कनिष्ठ भू.भौतिकविद्, कनिष्ठ भू.जल वैज्ञानिकए तकनीकी सहायक. रसायन व भू.जल विज्ञान की मॉडल उत्तर कुंजियां वेबसाइट पर जारी कर दी गई हंै।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Sep 08, 2022


जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भू-जल विभाग संवीक्षा परीक्षा 2022 के तहत कनिष्ठ भू.भौतिकविद्, कनिष्ठ भू.जल वैज्ञानिकए तकनीकी सहायक. रसायन व भू.जल विज्ञान की मॉडल उत्तर कुंजियां वेबसाइट पर जारी कर दी गई हंै। आयोग ने 1 और 2 अगस्त 2022 को इस परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 11 सितंबर 2022 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होंगी प्रविष्टियां
आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न.पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करवा सकेगा।
ऐसे करवा सकेंगे आपत्ति दज
हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए सेवा शुल्क के अतिरिक्त निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक क्वेश्चन आब्जेक्शन पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए सेवा शुल्क अतिरिक्त के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई.मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आयोग की ओर से शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
ऑनलाइन करनी होगी आपत्ति दर्ज
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 11 सितंबर 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई.मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।