26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इनकार
Play video

सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इनकार

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 12:16 AM IST

नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का जहां रविवार को खंडन किया, वहीं पार्टी ने उसकी सदस्यता फार्म जारी करके सच्चाई उजागर कर दी। चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की किसी भी योजना से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मेरी तस्वीर पुरानी है। मैं किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं करूंगी।Ó कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार रात चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर ट््वीट करते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया था, लेकिन हरियाणवी डांसर ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया और संबंधित खबरों को इन्कार करते हुए कहा कि यह पुरानी तस्वीर है।
कांग्रेस का दावा, सपना की बहन भी शामिल हुई
सपना चौधरी के खंडन के बाद कांग्रेस ने किरकिरी से बचने के लिए चौधरी के हस्ताक्षर वाला सदस्यता फॉर्म जारी कर दिया। पार्टी ने दावा किया कि एक दिन पहले न सिर्फ सपना चौधरी, बल्कि उनकी बहन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इतना ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने चौधरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने (चौधरी ने) फॉर्म भरकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी तस्वीर में कागज पर कुछ लिखती हुईं दिख रही हैं। राठी ने चौधरी के उस सदस्यता फॉर्म को भी दिखाया, जिस पर उनकी तस्वीर और हस्ताक्षर हैं। फॉर्म के अनुसार चौधरी ने पांच रुपए का सदस्यता शुल्क भरकर कल ही सदस्यता हासिल की थी।
मथुरा से प्रत्याशी बनने की अटकलें थी
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और मथुरा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव लडऩे की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन शनिवार को कांग्रेस ने वहां से किसी और को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।