24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर: रामलीला मैदान में खड़गे की हुंकार, जनता से की संविधान बचाने की अपील, देखें वीडियो
Play video

जयपुर: रामलीला मैदान में खड़गे की हुंकार, जनता से की संविधान बचाने की अपील, देखें वीडियो

save constitution rally : कांग्रेस ने इस रैली को 'संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई' करार दिया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और आम जनता के अधिकारों का दमन कर रही है।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Apr 28, 2025

जयपुर। कांग्रेस पार्टी की ओर से रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की। इस अभियान का आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। खड़गे ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता से समर्थन की अपील की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ’25 से 30 अप्रेल तक पूरे देश में रैलियां की जा रही हैं और फिर जिला और स्थानीय स्तर पर रैलियां की जाएंगी, ताकि लोगों को बताया जा सके कि संविधान में विश्वास न रखने वाली कुछ ताकतें इसे कैसे नष्ट कर रही हैं।’ कार्यक्रम में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पहलगाम को लेकर सर्वदलीय बैठक में नहीं आए PM मोदी, खरगे ने जयपुर में उठाए सवाल; राजस्थान के CM को बताया ‘रिमोट मुख्यमंत्री’https://www.patrika.com/jaipur-news/pm-modi-did-not-attend-the-all-party-meeting-on-pahalgam-kharge-raised-questions-in-jaipur-19560452