14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Sawan 2025: शिवालयों में जलाभिषेक का उत्साह, भक्तों ने छलकाए आस्था कलश, वीडियो में देखें शिवमय जयपुर

सावन का आखिरी सोमवार: सावन के आखिरी सोमवार को छोटी काशी महादेव की भक्ति में डूब गई। हाथों में आस्था कलश लिए भक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक को आतुर नजर आए।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 04, 2025

जयपुर। सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालय अलसुबह से ही हर-हर महादेव, ओम नम:शिवाय के जयकारों से गूंज उठे। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। ताड़क बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्त कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शाम 5 बजे ताड़क बाबा के विशेष झांकी के दर्शन होंगे। वहीं, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर, कुंडा स्थित सकरकुई के सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में भी अलसुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी।