23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

वैज्ञानिक चेतना ही विकास का एकमात्र रास्ता- गौहर रजा

जाने—माने वैज्ञानिक गौहर रजा स्टूडेंट्स से हुए रूबरू... दुनिया और गैलेक्सी को लेकर सवालों के दिए जवाब

Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Feb 29, 2024

अजय फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को एमडी रोड स्थित मुस्लिम स्कूल में वैज्ञानिक चेतना पर टॉक शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता देश के जाने—माने वैज्ञानिक गौहर रजा ने कहा कि विज्ञान भविष्य की ओर ले जाता है। जब एक खोज को दूसरी खोज से गलत साबित कर दिया जाता है या आगे बढ़ाया जाता है तो विज्ञान जश्न मनाता है। वो अपनी पिछली थ्योरी से आगे बढ़ जाता है और नए की खोज में लग जाता है। यही वैज्ञानिक चेतना हर इंसान की जरूरत है। गौहर रजा ने स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स से कहा कि विज्ञान सवाल करना सिखाता है और सवाल करना ही लोकतंत्र की जरूरत। अच्छे नागरिकों के लिए सवाल करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश की विज्ञान पॉलिसी को संसद में रखा और वैज्ञानिकों की एक टीम तैयार की। उसी की नींव पर आज इसरो व अन्य संस्थाएं काम कर रही हैं। राजनीति में विज्ञान की चेतना हो तो देश तरक्की पर आगे बढ़ता है।

इस मौके पर कॉलेज स्टूडेंट्स ने दुनिया बनने से लेकर गैलेक्सी, धर्म और विज्ञान के तुलनात्मक सवाल किए, जिनके जवाब गौहर रजा ने दिए। यहां सबसे अच्छे सवाल करने वाली 5 छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। सामिआ, सईद अख्तर, मुस्कान, जैनब और इरम खान को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अजय फाउंडेशन के सचिव रामवतार गुप्ता ने बताया कि वे समय—समय पर स्कूलों में वैज्ञानिक चेतना पर कॉम्पटिशन भी करवाते हैं, ताकि स्टूडेंट्स तर्क के साथ बात कहना सीखें। कार्यक्रम में अजय फाउंडेशन के अध्यक्ष रामप्रसाद गर्ग, मुस्लिम बालिका स्कूल और कॉलेज के जनरल सेक्रेट्री शब्बीर खान, अध्यक्ष असगर अली नकवी, आईएएस यूडी खान, प्रोफेसर मोहम्मद हसन मौजूद रहे।