27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
शौर्य  पर सियासत, बैनर-पोस्टर लगाने की मची होड़
Play video

शौर्य पर सियासत, बैनर-पोस्टर लगाने की मची होड़

https://www.patrika.com/jaipur-news/ शौर्य पर सियासत, बैनर-पोस्टर लगाने की मची होड़/ sena ke shaury ko bhunaane kee hod
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Kumar Sharma

•

Updated: 10 Mar 2019, 11:22 AM IST

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को अपनी प्रचार सामग्री में सेना व इससे जुड़े कार्मिकों व सैन्य गतिविधियों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है, लेकिन राजधानी जयपुर की सड़कें ऐसी प्रचार सामग्री से अटी पड़ी है…न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस के नेताओं में भी ऐसे होर्डिंग्स-फ्लैक्स आदि लगाने की हौड़ मची है। जयपुर के मालवीय नगर इलाके में बालाजी मोड़ पर तो सांसद रामचरण बोहरा व कांग्रेस नेता सुशील शर्मा के होर्डिंग आपस में सटा कर लगाए गए हैं…. जेएलएन मार्ग पर भी कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने खुद को फौजी की बेटी बताते हुए फ्लेक्स लगवाए हैं….शहर के भीतरी इलाकों में भी ऐसे ही पोस्टर-बैनर्स व होर्डिंग्स की भरमार है…इससे पहले पीएम मोदी की चूरू में हुई मोदी की सभा में भी मंच पर शहीदों के फोटो लगाए गए थे…अब भाजपा नेता जहां पाकिस्तान की कैद से छूटकर आए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन व वायुसेना के विमानों के फोटो लगे होर्डिंग लगाकर एयर स्ट्राइक को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेस नेता भी शहीदों के नमन के नाम पर सेना का इस्तेमाल होर्डिंग्स में कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़