5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
VIDEO : सावन का महीना शुरू, शिवालयों में उमड़ी भीड़
Play video

VIDEO : सावन का महीना शुरू, शिवालयों में उमड़ी भीड़

shravan month जयपुर। शिव प्रिय सावन मास उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में आज से शुरू हो गया है। सावन के पहले दिन शिव आराधना के लिए सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।

Google source verification

shravan month जयपुर। शिव प्रिय सावन मास उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में आज से शुरू हो गया है। सावन के पहले दिन शिव आराधना के लिए सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जय घोष के बीच भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। वहीं कई शिव मंदिरों में रुद्री पाठ हुए।

शहर के ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर, झाडख़ंड महादेव, धुलेश्वर महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, आमेर के भूतेश्वर महादेव मंदिर, अंबकेश्वर महादेव समेत शहर के अधिकांश शिवालयों में जलार्पण करने वालों में उत्साह दिखा। शिव आराधना का सिलसिला एक महीने तक चलेगा। सावन मास में एक महीने तक मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय पाठ, रुद्रीपाठ के आयोजन होंगे। वहीं मंदिरों के बाहर आक, धतुरा, बेलपत्र, दूध, फूलमाला पूजन सामग्री की दुकाने सज गई है। मंदिरों के आस पास पुलिस के इंतजाम किया गया है।

व्यवस्थाएं चाक चौबंद
सावन में शिव भक्तों की भीड़ के मद्देनजर शहर के बड़े शिवालयों में जलाभिषेक व दर्शनों की विशेष व्यवस्थाएं की गई है। महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग लाइन होंगी। चौड़ा रास्ता स्थित ताडकेश्वर महादेव, दूधमंडी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव, क्वींस रोड स्थित झाडखंड महादेव, अजमेर रोड स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव, कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्ति लिंगेश्वर महादेव सहित सभी बड़े शिवालयों में व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली गई है। हर दिन भोलेनाथ का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा। वहीं सोमवार व प्रदोष पर विशेष झांकियां सजाई जाएगी। बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़