19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
स्मार्ट सिटी के काम पर निदेशक ने उठाए सवाल, एरिया मैनेजमेंट प्लान बनाने की जताई जरूरत
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / स्मार्ट सिटी के काम पर निदेशक ने उठाए सवाल, एरिया मैनेजमेंट प्लान बनाने की जताई जरूरत

स्मार्ट सिटी के काम पर निदेशक ने उठाए सवाल, एरिया मैनेजमेंट प्लान बनाने की जताई जरूरत

जयपुर. केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के कामों को जांचना शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार सोमवार को जयपुर आए और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सांसद रामचरण बोहरा के साथ शहर का दौरा किया और मिशन के तहत हुए कामों का निरीक्षण किया। हालांकि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई, वहीं एरिया मैनेजमेंट प्लान की कमी बताया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 16 Jan 2023, 8:59 PM IST

जयपुर. केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के कामों को जांचना शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार सोमवार को जयपुर आए और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सांसद रामचरण बोहरा के साथ शहर का दौरा किया और मिशन के तहत हुए कामों का निरीक्षण किया। हालांकि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई, वहीं एरिया मैनेजमेंट प्लान की कमी बताया। उन्होंने कहां कि जब तक यहां एक्सपर्ट और संबंधित एजेंसियां साथ नहीं बैठेंगे, तब तक कोई भी प्रोजेक्ट बेहतर नहीं बनेगा।
सांसद रामचरण बोहरा के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार ने जयपुर में पिछले 7 साल से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे प्रोजेक्ट्स की ग्राउण्ड स्थिति देखी। दोनों ने सबसे पहले गणगौरी अस्पताल विस्तार के तहत चल रहे काम का जायजा किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई, वहीं स्मार्ट सिटी के अफसरों को काम में गति लाने की बात कही। वहीं प्रॉपर एरिया मैनेजमेंट प्लान की कमी बताते हुए कुणाल कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य था कि शहरों की व्यवस्था बेहतर हो, उन्हें चलाने के सिस्टम में सुधार हो। गणगौरी अस्पताल एक्सटेंशन के निरीक्षण के बाद उन्होंने चौगान स्टेडियम और यहां बनी पार्किंग प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इसके बाद तालकटोरे की पाल पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़