22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सोम पुष्य नक्षत्र: जयकारों के बीच प्रथम पूज्य गजानंद का अभिषेक, उमड़ी भक्तों की भीड़

जयपुर. राजधानी जयपुर के गणेश मंदिरों में सोमवार को सोम पुष्य नक्षत्र के मौके पर प्रथम पूज्य गणेशजी का अभिषेक किया गया। सुबह प्रथम पूज्य गणपति का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई और मोदक अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधे गए। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा […]

Google source verification

जयपुर. राजधानी जयपुर के गणेश मंदिरों में सोमवार को सोम पुष्य नक्षत्र के मौके पर प्रथम पूज्य गणेशजी का अभिषेक किया गया। सुबह प्रथम पूज्य गणपति का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई और मोदक अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधे गए। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह गणेशजी का मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, बुरा, शहद, गंगा जल, केवड़ा जल, इत्र इत्यादि से गजानंद का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवा कर मनमोहक शृंगार किया गया। गजानंद को 1008 मोदक भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद व रक्षा सूत्र बांटे गए। श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य के दर्शन कर मोदकों का प्रसाद चढ़ाया।

मोदक अर्पित किए

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में महंत पं. राहुल शर्मा के सान्निध्य में प्रथम पूज्य गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया गया। पंडित अमित शर्मा ने बताया कि नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगला झांकी सजाई गई। गणपति के अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश सहस्त्रनामावली से प्रथम पूज्य को मोदक अर्पित किए गए। भक्तों को रक्षा सूत्र व हल्दी की गांठ वितरित की गई। नहर के गणेश मंदिर में महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गणपति का अभिषेक कर मोदक का भोग लगाया गया। बड़ीचौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेश मंदिर में भी सुबह से दर्शन करने वालों की भीड़ रही।

खरीदारी के लिए शुभ

पंडित सुरेश शास्त्री के अनुसार आज सोम पुष्य नक्षत्र पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग ध्रुव योग का शुभ संयोग भी बना हुआ है। ये योग खरीदारी या नया काम शुरू कराने के लिए बहुत ही शुभ है। आज के दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इस दिन वाहन अथवा स्थाई संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इसके कारण आज बाजार भी खरीदारी से गुलजार रहेंगे।