जयपुर. शहर में शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। बादलों के कारण उमस से भी लोग परेशान रहे। दोपहर को हल्की बरसात भी हुई। बरसात से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री था जो गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की गिरावट हुई। हल्की बरसात के बाद हवा चली जिससे मौसम सुहावना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को भी मेघगर्जन व हल्की बरसात होने की संभावना है।