No video available
जयपुर। सरहद पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले जाबांज जब हाथों में तिरंगे लेकर सड़कों पर निकले तो चहुंओर देशभक्ति की बयार बहने लगी। दरअसल, जोधपुर बीएसएफ की ओर से आज सुबह तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के जवानों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। बीएसएफ के जवान सजे-धजे ऊंट पर तिरंगा लेकर बीएसएफ कैंपस से बालसमंद घोड़ा घाटी होते हुए राव जोधा मार्ग से निकले। तिरंगा यात्रा में दो हजार जवानों ने भाग लिया। इस दौरान ऊंट पर सवार बीएसएफ के जवानों का दस्ता भी था। वहीं जैसलमेर दुर्ग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली को सीएम भजनलाल शर्मा ने रवाना किया।