13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
संबल को मिलेगा संबल
Play video

संबल को मिलेगा संबल

प्रत्येक गांव के विकास पर खर्च होंगे 10 लाख रुपए
Google source verification

संबल ग्राम विकास योजना की बदली गाइड लाइन
—प्रत्येक गांव के विकास पर खर्च होंगे 10 लाख रुपए
जयपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चलाई जा रही संबल ग्राम विकास योजना की हाल ही में समीक्षा की गई। इसके बाद योजना के क्रियान्वयन के लिए नई गाइड लाइन बनाई गई। इसके तहत अब विभाग ने सभी जिलों में इस नई गाइड लाइन को जारी किया है।
जानकारी के अनुसार संबल ग्राम विकास योजना के तहत आधारभूत संरचना के विकास एवं विस्तार के लिए प्रति संबल ग्राम के लिए 10 लाख रुपए तक के कार्य करवाए जा सकेंगे। कितना पैसा कहां पर खर्च हुआ है इसकी जानकारी विभागीय मुख्यालय को रिपोर्ट के रुप में देनी होगी।
सबंल ग्राम से तात्पर्य उस गांव से है जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या उस गांव की जनसंख्या के अनुपात में 40 प्रतिशत या उससे अधिक है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़