
बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा करेंगी देश-विदेश के 51 अचीवर्स को सम्मानित
जयपुर। अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ समाज में मूल्यवान स्थान बना चुके 51 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। मौका होगा 12 जून को प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे’ इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड 2022′ का। इसी कड़ी में मंगलवार को ट्रॉफी अनविलिंग कार्यक्रम का टोंक रोड स्थित होटल विन्नी में आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक रिंकू सिंह गुर्जर, अम्बालिका शास्त्री, मुख्य प्रायोजक हुकुम सिंह कुम्पावत सहित तरुण शर्मा और राजन कायस्थ ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को साझा किया।
आयोजक रिंकू सिंह गुर्जर ने बताया कि देश-विदेश से चुने गए 51 अचीवर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट और बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा कार्यक्रम में चार चांद लगाने के साथ ही सभी अचीवर्स को ट्रॉफी देते हुए सम्मानित करेंगी। ये सभी 51 अचीवर्स का 40 कैटेगरीज जैसे फैशन,एजुकेशन, बिजनेस, आर्ट एंड कल्चर, मेडिकल, ज्वेलरी,ब्लॉगर, एफ एंड बीए डिफेन्स जैसी कैटेगरीज में चयन किया गया है। इनमें 40 नेशनल और 10 इंटरनेशनल अवार्डीज शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम में यूएसए से इवेंट ब्रांड एम्बेसडर स्वप्ना देबरॉय और मुख्य अतिथि टेडएक्स स्पीकर, इंटरनेशनल अकादमिक स्कॉलर और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. परिन सोमानी भी शिरकत करेंगी। साथ ही शहर के कई जान-माने और चर्चित गणमान्य भी मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।