16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video: भक्तगण हो जाइएं तैयार! गोविंददेवजी मंदिर में मचने वाली है होलिकोत्सव की धूम, नोट कर लें तारीख
Play video

Video: भक्तगण हो जाइएं तैयार! गोविंददेवजी मंदिर में मचने वाली है होलिकोत्सव की धूम, नोट कर लें तारीख

Holi festival in Govinddevji temple: तीन दिवसीय होलिकोत्सव में सौ से अधिक कलाकार फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजनों और नृत्य से ठाकुरजी के समक्ष हाजिरी लगाएंगे।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 06, 2025

जयपुर। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही छोटी काशी फागोत्सव के रंग में रंग रही है। शहरभर के मंदिरों में इन दिनों फाग के गीतों की गूंज है। शहर आराध्य देव गोविंददेव जी मंदिर के सत्संग भवन में 7 मार्च की दोपहर 12:30 बजे से होलिकोत्सव की शुरुआत होगी। दोपहर तीन से 4:30 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि तीन दिवसीय होलिकोत्सव में सौ से अधिक कलाकार फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजनों और नृत्य से ठाकुरजी के समक्ष हाजिरी लगाएंगे। सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के भजनों पर भगवान राधा-कृष्ण, गोपी-ग्वाल के स्वरूप दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक पुष्प फाग खेलेंगे। रचना झांकी का समय दोपहर तीन से 4:30 बजे तक रहेगा। इसमें प्रोफेशनल कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी संग खेली होली, वीडियो में देखें मथुराधीश मंदिर में उड़ते रंग-गुलाल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़