Rajasthan’s Valley Queen Heritage Train’ वैली क्वीन हेरिटेज रेल’ राजस्थान के मारवाड़ और मेवाड़ अंचल के बीच चलती है। उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) इस ट्रेन का संचालन करता है। इस ट्रेन का लुक भाप के इंजन यानि स्टीम इंजन वाली ट्रेन जैसा है लेकिन ये चलती डीजल से है। यह ट्रेन आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित है। वैली क्वीन ट्रेन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका विंटेज डिजाइन ही है। इसमें अत्याधुनिक विस्टाडोम (Vistadome) कोच लगा है। मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट के बीच का यह 47 किलोमीटर का सफर अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना है। ट्रेन 172 छोटे-बड़े पुलों से गुजरती है। रास्ते में 100 साल पुरानी दो सुरंग आती हैं। मुख्य पड़ाव गोरम घाट है। पहाड़ियों से गिरते दूधिया झरने और चारों तरफ फैली हरियाली इसे ‘मिनी-कश्मीर’ जैसा लुक देती है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।