Vasundhara Raje : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे। पर राजस्थान की राजनीति एक बड़ा चेहरा भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे बैठक में शामिल नहीं हुई।