4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आमागढ़ पहाड़ टूटने जैसे हादसों के बावजूद वसुंधरा सरकार क्यों नहीं करना चाहती कच्ची बस्तियों का पुनर्वास, 7 साल से क्यों बेकार पड़ी है सर्वे रिपोर्ट
Play video

आमागढ़ पहाड़ टूटने जैसे हादसों के बावजूद वसुंधरा सरकार क्यों नहीं करना चाहती कच्ची बस्तियों का पुनर्वास, 7 साल से क्यों बेकार पड़ी है सर्वे रिपोर्ट

— 2011 में हुए सर्वे में राजधानी जयपुर में 176 बस्तियां चिन्हित  
Google source verification

जयपुर

image

Pawan kumar

Aug 21, 2018

जयपुर। आमागढ़ कच्ची बस्ती में पहाड़ टूटने से दो जनों की मौत और 7 लोगों के घायल होने की घटना से एक बार फिर ये सवाल उठा है कि राज्य सरकार बार—बार कच्ची बस्तियों के पुनर्वास के दावे करती है, इसके बावजूद अब तक कच्ची बस्तियों का पुनर्वास क्यों नहीं हो पाया। जबकि 2011 में ही शहर में छोटी—बड़ी 176 कच्ची बस्तियां चिन्हित की जा चुकी थी। सरकार 7 साल से सर्वे रिपोर्ट पर कुंडली मारे बैठी है, उसे मंजूरी नहीं दी है।