16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video: जयपुर में इलेक्टॉनिक शोरूम से उठीं लपटें, थानाधिकारी बोले-उनके इलाके में कोई आग नहीं लगी
Play video

Video: जयपुर में इलेक्टॉनिक शोरूम से उठीं लपटें, थानाधिकारी बोले-उनके इलाके में कोई आग नहीं लगी

जयपुर के मानसरोवर इलाके में शोरूम में आग की लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना नजदीक ही पेट्रोल पंप तक आग फैलने से बड़ा धमाका हो सकता था। हालांकि जिम्मेदार थानाधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 18, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर में आज तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम के शोरूम में आग लग गई। इस दौरान कर्मचारी शोरूम में सो रहे थे। जैसे ही आग लगी कर्मचारियों की नींद खुल गई। कर्मचारियों ने कहा कि वह समय रहते बाहर निकल गए, अन्यथा उनकी जान भी जा सकती थी। दरअसल, जिस जगह आग लगी, वहां कुछ दूरी पर रिद्धी सिद्धी पेट्रोल पंप था। ऐसे में बढ़ती आग को देखकर लोग दशहत में आ गए। सूचना मिलने पर दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हैरत की बात तो यह है कि स्थानीय पुलिस को मालूम ही नहीं लगा कि आग लगने की घटना कब और कैसे हुई। शिप्रापथ व महेश नगर थानाधिकारियों ने आग की घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। वहीं मानसरोवर फायर स्टेशन के फायर आॅफिसर देवांक यादव ने बताया कि आग लगने की घटना संभवत शार्ट सर्किट के कारण हुई है। शोरूम में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।