
जयपुर में आज रिद्धी-सिद्धी पेट्रोल पंप के पास एक ईलेक्ट्रॉनिक आइटम के शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई क्योंकि जिस जगह आग लगी उसके कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप था। ऐसे में बढ़ती आग को देखकर लोग दहशत में आ गए और भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकलें पहुंची और 2-3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।