16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

चलती कार की खिड़कियों से झूमने लगी लड़कियां, देखने के लिए लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

चलती कार में खिड़की से बाहर निकलने पर संतुलन बिगड़ने या फिर कार की रफ्तार तेज होने पर स्टंट करने वाले के सड़क पर गिरने की आशंका रहती है। पीछे से आने वाले वाहन से कुचलने की भी आशंका रहती है।

Google source verification

चलती कार में खिड़की से बाहर निकलने पर संतुलन बिगड़ने या फिर कार की रफ्तार तेज होने पर स्टंट करने वाले के सड़क पर गिरने की आशंका रहती है। पीछे से आने वाले वाहन से कुचलने की भी आशंका रहती है। राजधानी में पहले ही ट्रैफिक की रेलमपेल है, वहीं जेएलएन मार्ग पर चलती तीन कारों में खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालकर कुछ युवक-युवतियां स्टंट करते नजर आए। एक राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए दूसरों की जान भी जोखिम में डाली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इस वीडियो में नजर आ रही एक कार मालवीय नगर स्थित भगवानपुरी निवासी मधुकर वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। जेएलएन मार्ग के बाद मानसरोवर के भृगु पथ पर भी सोमवार दोपहर इसी तरह एक कार में दो युवतियां स्टंट करती नजर आईं। हालांकि एक राहगीर ने यहां भी फोटो ली, तब तक एक युवती कार के अंदर बैठ गई और दूसरी खिड़की से बाहर लटके हुए थी।

सड़कों पर किसी भी तरह का स्टंट नहीं किया जा सकता है। जेएलएन मार्ग पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने को कहा है। वीडियो कितना पुराना है इसकी जानकारी की जा रही है।
राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक