13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Play video

दफ्तर में सांप देखकर उड़ गए सबके होश लेकिन महिला कर्मचारी का कारनामा देख रह गए सब हैरान

Google source verification

image

manish bhati

Aug 03, 2017

इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के 9 News Darwin नाम के न्यूज चैनल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया है। दरअसल इस वीडियो में आपको ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जिसके बारे में आप सोच ही नहीं सकते। दफ्तर में काम करते समय कॉकरोच, मकड़ी, छिपकली, मच्छरों या अन्य किड़े-मकौड़ों की परेशानी से आपका सामना जरूर हुआ होगा लेकिन शायद ही किसी दफ्तर की डेस्क से कभी कोई सांप निकला होगा! जी हां! यह सच है। 9 News Darwin के दफ्तर में एक सांप निकल आया जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। एक एडिटिंग टेबल में से यह सांप निकल आया जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। चैनल ने अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी, कि उनके एक सीनियर कैमरामैन की इस सांप पर सबसे पहले नजर पड़ी। सांप के दिखते ही ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने ही उसे पकड़ लिया।

हालांकि सांप जहरीला था या नहीं यह तो पता नहीं लग पाया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे महिला कर्मचारी ने एक लोहे की तार की मदद से सांप को पकड़ा। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सांप को पकड़ने वाली महिला एक प्रोफेशनल थी और इसी वजह से उसने आसानी से सांप को पकड़ भी लिया। एक दुसरा कर्मचारी सांप को थैले में डालने में महिला की मदद करते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। बहरहाल इन्होंने तो सांप खुद ही पकड़ लिया लेकिन आप कभी ऐसा करने की न सोचिएगा। कभी आपके सामने ऐसी स्थिति बने तो खुद हिरो बनने की कोशिश न कीजिएगा और किसी प्रोफोशनल की ही मदद लीजिएगा।