राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम(Rajasthan Heavy Rain) बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है। 29 और 30 अगस्त से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. विभाग ने यह भी बताया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है.