
weather update : अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। बदलते मौसम के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सुबह से ही चिलचिलाती और चुभन वाली धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान में लू के कारण भीषण गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।