26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Weather Update: राजस्थान में 7 दिन में 4 दिन बारिश के आसार, अंधड़-बारिश से गिरेगा पारा IMD ALERT
Play video

Weather Update: राजस्थान में 7 दिन में 4 दिन बारिश के आसार, अंधड़-बारिश से गिरेगा पारा IMD ALERT

Weather Update: राजस्थान में 7 दिन में 4 दिन बारिश के आसार, अंधड़-बारिश से गिरेगा पारा IMD ALERT
Google source verification

Weather Update: राजस्थान में 14-15 और 19 से 21 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट IMD ने जारी किया है। IMD के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों सहित शेखावाटी क्षेत्र के कुछ अन्य जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 15 मार्च को जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों सहित आसपास के क्षेत्र में कहीं मेघगर्जन और आंधी-बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 से 21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। जिसके असर से कहीं-कहीं आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से भी राहत जारी रहने की संभावना है।