15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
समितियों को जोड़ेंगे, स्वच्छता को बनाएंगे बड़ा अभियान
Play video

समितियों को जोड़ेंगे, स्वच्छता को बनाएंगे बड़ा अभियान

हैरिटेज निगम की पहल... जयपुर। हैरिटेज नगर निगम स्वच्छता अभियान को विस्तृत रूप देने के लिए विकास समितियों को जोड़ेगा। यह बात महापौर मुनेश गुर्जर ने रविवार को कही। वे वार्ड 35 में एक सफाई अभियान में हिस्सा लेने आईं थीं।
Google source verification

स्वच्छता कार्यक्रम श्याम मार्ग, बनी पार्क विस्तार योजना विकास समिति की ओर से किया गया था।
महापौर ने कहा कि विकास समिति की ये पहले अच्छी है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूसरे वार्डों मे जाकर विकास समितियों को जोड़ें और इसे मुहिम के रूप में शुरू करें। लोग जुड़ेंगे तो शहर में सफाई दिखाई देगी।
स्थानीय पार्षद मनोज मुद्गल ने बताया कि हर सप्ताह किसी एक कॉलोनी के लोग मिलकर श्रमदान करेंगे। सुभाष पाराशर, उत्तम डूंडलोदिया,अनुपम शर्मा,डॉ वीरेंद्र सिंह, हरिओम मंगल, सुनील बंसल, प्रशांत मारू आदि ने श्रमदान में हिस्सा लिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़