15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

चिकित्सा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने की भूख हड़ताल शुरू

राजधानी जयपुर में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास के बाहर अब महिलाओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास के बाहर अब महिलाओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। महिलाओं की ओर से पिछले चार दिनों से धरना दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि इतने दिन हो चुके है। लेकिन उनसे धरनास्थल पर कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मिलने नहीं आया है। ऐसे में अब भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। और यह भूख हड़ताल तब तक चलेगी, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाएगी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रहीं है। एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग की जा रहीं है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट के आदेश होने के बावजूद भी अधिकारी एएनएम भर्ती को पूरा नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे में उनकी मांग है कि एएनएम भर्ती 2018 को पूरा किया जाएं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनके प्रदर्शन में 200 से ज्यादा महिलाएं है। इनमें से अभी पांच महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे यह विरोध प्रदर्शन उग्र किया जाएगा।