13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर में भारत वाहिनी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Play video

जयपुर में भारत वाहिनी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

— राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में आई घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।  
Google source verification


जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में आई भारत वाहिनी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण और शेखावाटी की लोकसभा सीटों पर चुनाव से ठीक पहले तिवाड़ी के समर्थकों का पार्टी से जुड़ना कांग्रेस के लिए फायदे वाला साबित हो सकता है।

राजधानी जयपुर के श्याम नगर में भारती वाहिनी कार्यकर्ताओं के लिए सदस्य ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में घनश्याम तिवाड़ी, उनके समर्थक और कांग्रेस के नेताओं शामिल हुए। तिवाड़ी समर्थकों ने सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।