15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: पहले चरण में 23 करोड़ रुपए के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर

स्वर्णनगरी का ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण गड़ीसर सरोवर क्षेत्र अब नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा।

Google source verification

स्वर्णनगरी का ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण गड़ीसर सरोवर क्षेत्र अब नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। राज्य सरकार की पहल पर आरयूआइडीपी की ओर से गड़ीसर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए करीब 66 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है। इसके तहत पहले चरण में लगभग 23 करोड़ रुपए के विकास और सुंदरता में अभिवृद्धि करने वाले कार्य प्रगति पर है। गड़ीसर की पाल के विस्तार और उस पर जैसलमेरी पत्थर से बन रहे फर्श से भविष्य की झलक नजर आने लगी है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद गड़ीसर झील क्षेत्र न केवल पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी यह फिटनेस और सैर-सपाटे का बेहतरीन केंद्र बन जाएगा। योजना के तहत गड़ीसर झील के आसपास बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लंबे समय से गड़ीसर क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस योजना के माध्यम से सरोवर के चारों ओर सुव्यवस्थित विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले सैलानियों और शहरवासियों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।