जैसलमेर शहर में तेज गर्मी पर गुरुवार को भी आकाश में बादलों का पहरा लगे रहने और दिनभर हवाओं के चलने से रोक लगी हुई रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया। इससे पहले बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा था। गुरुवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे। इससे सूर्यदेव को तो बादलों की ओट में छिपे रहने को विवश होना पड़ा।