28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: सोनार दुर्ग में सीमा सुरक्षा बल ने किया योगाभ्यास
Play video

Watch Video: सोनार दुर्ग में सीमा सुरक्षा बल ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल की 192वीं वाहिनी ने ऐतिहासिक सोनार दुर्ग परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया।
Google source verification

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल की 192वीं वाहिनी ने ऐतिहासिक सोनार दुर्ग परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। योगाभ्यास की अध्यक्षता 192वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट हरबंस सिंह ने की। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, जवान, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग छात्राएं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यवाहक कमांडेंट हरबंससिंह ने कहा कि बीएसएफ जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ योग से अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत रखते हैं। योग न केवल एक शारीरिक क्रिया है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के संतुलन की प्राचीन भारतीय विद्या है।