5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष पहुंचे रामदेवरा

Watch Video: अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष पहुंचे रामदेवरा

Google source verification

अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष मनिन्दरजीतसिंह बिट्टा ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है लेकिन हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान में देश के भीतर और सीमा पर हमारी मजबूती सरकार की देन है, जो जनता की सोचती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। ये विचार अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष मनिन्दरजीतसिंह बिट्टा ने शुक्रवार को बाबा रामदेव समाधि दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने वाले को पहले एमएस बिट्टा से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का पत्र लिख कर अफवाह फैलाने वाले को सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पूर्व के पंजाब और वर्तमान के पंजाब हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए कोई पार्टी नही राष्ट्र पहले होना चाहिए। हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है, लेकिन हम सबको आतंकवाद के प्रति और सतर्क होने की जरूरत है।