25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: सैनिकों के सम्मान में निकाली रैली, महिलाओं के हाथ में तिरंगा
Play video

Watch Video: सैनिकों के सम्मान में निकाली रैली, महिलाओं के हाथ में तिरंगा

नाचना से मुख्य बाजार होते हुए किला चौक परिसर तक दो किलोमीटर तिरंगा रैली भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई।

Google source verification

पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान के लिए ग्राम पंचायत नाचना के नेतृत्व में पंचायत समिति नाचना से मुख्य बाजार होते हुए किला चौक परिसर तक दो किलोमीटर तिरंगा रैली भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई। तिरंगा रैली का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी खुशाल सोनी और भाजपा मंडल अध्यक्ष नाचना तुल्छ सिंह देवड़ा ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों को मारा गया। भारतीय सेना ने बहादुरी से आतंकवादियों से बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। शनिवार को नाचना गांव में भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान के लिए पंचायत समिति नाचना से बाजार होते हुए किला चौक परिसर तक बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लिए हुए भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ रैली निकाली गई।