31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे
Play video

Watch Video: निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार शाम कस्बे में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Google source verification

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार शाम कस्बे में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नैस्तनाबूद किया गया। भारतीय सेना की हौसला अफजाई के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार शाम कस्बे में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, नगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल, सुभाष चौक, फोर्ट रोड होते हुए तिरंगा यात्रा गांधी चौक पहुंची।