जालोर शहर में सोमवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड संख्या एक के लिए वार्डवार शिविर बैद्यनाथ महादेव मंदिर में हुआ।
नगरपरिषद आयुक्त महिपालसिंह बताया कि जिला कलक्टर, उपखण्ड़ अधिकारी, शिविर प्रभारी, नगर परिषद के सभापति ने शिविर में निरीक्षण कर प्रत्येक स्टॉल पर जाकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इसी दौरान अभियान में कृषि भूमि नियमन के 12, धारा 69ए के 5 एवं स्टेट ग्रान्ट एक्ट के 1 पटटें का वितरण पट्टाधारियों को जिला कलक्टर समेत अधिकारियों के हाथों वितरित किया गया। इसके अलावा शिविर में नामान्तरण के 4 प्रकरणों का निस्तारण कर किया गया। इस दौरान विनय बोड़ा अधिशासी अभियंता, अशोक कुमार शर्मा सहा. लेखा.अधि. प्रथम, जसपालसिंह कनिष्ठ अभियंता, इकबाल अली, हिरालाल, संजीव पी. परमार कनिष्ठ सहायक मौजूद रहे। उन्होंने शहरवासियों से अपील है कि वार्ड संख्या 1 के लिए शिविर 19 जुलाई को पुन: बैद्यनाथ महादेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
रानीवाड़ा. कोट की ढाणी वार्ड नम्बर दो में सोमवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की उपस्थिति नाम मात्र की रही। जिससे शिविर महज औपचारिकता मात्र ही लग रहा था। शिविर प्रभारी ही शिविर में नदारद रहते हैं। ऐसे में शिविर मात्र औपचारिकता लगता रहा। ग्रामीण पीराराम देवासी ने बताया कि शिविर में सुबह एसडीएम, तहसीलदार एवं चार पांच लोग और थे जिनका स्वागत के बाद संबोधन करके रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि शिविर 6 बजे तक चलेगा। लेकिन 12 बजे बाद यहां एक भी कर्मचारी नहीं मिला गौरतलब है कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान पालिका प्रशासन की ओर से शिविर स्थलों एवं उनके समय को लेकर कोई विशेष प्रचार प्रसार नहीं करवाया गया है। ऐसे में आम जन को शिविर लगने की जानकारी ही नहीं मिल पा रही है। जिससे शिविर में लोगों की उपस्थिति नाम मात्र की दिखाई दे रही है। सोमवार को आयोजित शिविर वार्ड संख्या 2 में 12 बजे बाद नगर पालिका के एक भी कार्मिकों की उपस्थिति नहीं रही । जिससे ये अंदाज लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार अधिकरी प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविरों के लिए कितने लापरवाह हैं। शिविर में केवल पार्षद बाबूलाल चौधरी बच्चों के पास कुर्सियां समेटते नजर आए।
ये विभाग रहे नदारद
वार्ड नम्बर दो में आयोजित शिविर में जलदाय विभाग, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं पीडब्लूडी सहित किसी भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए। इन सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी 12 बजे तक अपनी उपस्थिति देकर रजिस्टर में साइन कर रवाना हो गए। ग्रामीणों को बताया कि लंच करके वापस आ रहे हैं लेकिन लंच के बाद एक भी कार्मिक नहीं पहुंचा।