
World Crafts Council : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व शिल्प परिषद (World Crafts Council ) की ओर से श्रीनगर को ‘विश्व शिल्प नगरी’ के रूप में मान्यता दिए जाने के प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह यह उस प्राचीन शहर के लिए बहुत बड़ा सम्मान है जो अपनी अमूल्य सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह में डब्ल्यूसीसी के अध्यक्ष साद हानी अल-कद्दूमी और परिषद के अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। श्रीनगर यह प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त करने वाला भारत का चौथा शहर है, जो जम्मू-कश्मीर के शिल्प और शिल्प कौशल को संरक्षित और बढ़ावा देने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।