17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झाबुआ

Video news-शहर का रोड मैप बनाकर अमल करने से होगा विकास, सुविधाएं बढ़ाना जरूरी

निजी गार्डन में हुए टॉक शो मेंं प्रबुद्धजनों ने शहर से जुड़े मुख्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, बोले निराकरण के लिए नपा सही कदम आगे बढ़ाए

Google source verification

झाबुआ. सरकारें आई और गई, लेकिन झाबुआ शहर के सुव्यस्थित विकास के लिए आज तक भी कोई ठोस योजना नहीं बनाई जा सकी है। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो वर्षों से बरकरार है। पत्रिका के टॉक शो में शहर के अलग-अलग संगठन से जुड़े सदस्यों ने ये मुद्दे उठाए। हालांकि इनके निराकरण के लिए नगर पालिका ने देर से ही सही कदम आगे बढ़ाए हैं। जानिए क्या है शहर के प्रमुख मुद्दे: सामाजिक संगठनों के सदस्यों की जुबानी ठ्ठ सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज ङ्क्षसह राठौर ने कहा कि प्रशासन और नगर पालिका को शहर काा रोड मैप बनाना चाहिए। इसके जरिए देखना चाहिए कि शहर के विकास और सुंदरता के लिए क्या जरूरी है। इसके बाद प्लान को अमल में लाना चाहिए। ठ्ठ हाथीपावा मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि शहर में एक भी सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल नहीं है। हाथीपावा की पहाड़ी पर कुछ प्रयास जरूर हुए, लेकिन वे नाकाफी है। इस दिशा में गंभीरता से प्रयास की आवश्यकता है। ठ्ठ हरीश शाह (लाला भाई) ने शहर के प्रत्येक वार्ड में एक महिला सुविधाघर के निर्माण जरूरी है। क्योंकि महिलाएं खरीदारी के लिए निकलती है। कई बार इसमें लंबा वक्त हो जाता है। जिसे देखते हुए सुविधाघर होना चाहिए।
सुनील चौहान कहते हैं कि शहर की मुख्य समस्या अस्थाई अतिक्रमण है। हॉकर्स जोन को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। हाथ ठेले वालों को भी एक ही स्थान पर जगह दी जाना चाहिए। जिससे शहर व्यवस्थित नजर आए।
युवा अंकुश कांठी ने पार्किंग का मुद्दा उठाते हुए कहाकि शहर की प्रमुख बैंकों की अपनी पार्किंग होनी चाहिए। वर्तमान में राजवाड़ा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के चलते दिक्कतें आती हैं। रहवासियों द्वारा आंदोलन करने के बाबजूद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
अजय पंवार ने बसंत कॉलोनी में स्थित मत्स्य विभाग के तालाब का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले साल भी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनी थी, परंतु उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। इसके चलते तालाब दुर्दशा का शिकार हो रहा है।
अब्दुल रहीम उर्फ अब्बू दादा ने मटन मार्केट शहर के बाहर स्थापित किए जाने की बात रखी। उन्होंने कहा यह विक्रेता और खरीदार दोनों के लिए ही बेहतर होगा। वहीं अन्य समाजों की भावनाएं भी आहत नहीं होगी।