3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
​शिक्षक की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बढ़ा रहा रोष
Play video

​शिक्षक की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बढ़ा रहा रोष

आधा दर्जन थानों की टीमें तलाश रही बाइक, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों से की पूछताछ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 6 Apr 2023, 12:32 PM IST

झालावाड़. जिले में हाड़ौती के प्रसिद्ध कवि व्याख्याता शिवचरण सेन शिवा के हत्यारों का पुलिस 24 घंटे में भी सुराग नहीं लगा पाई है। गौरतलब है कि झालावाड़ के तिलक नगर खंडिया निवासी शिवचरण सेन शिवा की स्कूल से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

वारदात स्थल का कर रहे निरीक्षण

पुलिस ने घटना के बाद नाकाबंदी में देरी करने से अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि शिवचरण सेन शिवा को एसआरजी चिकित्सालय में लाने के बाद एएसपी चिंरजी लाल मीणा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। शाम को जिला पुलिस अधीक्षक भी घटना का मुआयना करने पहुंची थी,लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विद्यार्थियों से की पूछताछ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि बुधवार को गिरधरपुरा स्कूल के स्टाफ व बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। डॉग स्क्वायड टीम ने भी आस-पास के क्षेत्रों की छानबिन की। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है। मोबाइल लोकेशन व हाइवे के निकट के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

इन थानों की टीमें जुटी जांच में

व्याख्याता की हत्या के सुराग के लिए झालरापाटन, रटलाई, मंडावर, कोतवाली, असनावर, बकानी थाने सहित डीएसटी की टीम दो दिन से हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बाइक की तलाश के लिए आसपास के गांवो के खेत के कुएं सहित हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं से कोई सुराग पुलिस को नहीं मिले।

एसपी ने किया कैंप

घटना के बाद से जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने झालरापाटन थाने में कैंप किया हुआ है। बुधवार को दोपहर तक एसपी झालरापाटन थाने में रही। इस बारे कई अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन मामले की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। हत्यारों के 24 घंटे बाद भी हाथ नहीं लगने से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़