22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

रामकुण्ड बालाजी के दर्शन किए : विधानसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों ने किया जलाभिषेक

सुनेल [झालावाड़]. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षामंत्री मदन दिलावर और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने सोमवार को क्षेत्र के कनवाड़ा- कनवाड़ी में स्थित रामकुण्ड बालाजी और केदारनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने शिवजी का जलाभिषेक किया। दर्शन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने […]

Google source verification

सुनेल [झालावाड़]. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षामंत्री मदन दिलावर और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने सोमवार को क्षेत्र के कनवाड़ा- कनवाड़ी में स्थित रामकुण्ड बालाजी और केदारनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने शिवजी का जलाभिषेक किया।

दर्शन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पहलू है। संसद में तीन सत्र चलते हैं। हम भी राजस्थान में विधानसभा के तीन सत्र चलाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी दो ही सत्र चलते हैं। देवनानी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करते हैं। प्रतिपक्ष जनता के मुद्दे उठाता है। सत्ता पक्ष से उम्मीद की जाती है कि प्रतिपक्ष की बातों पर मंथन कर जनता की समस्याएं हल की जाएं। हमारा प्रयास है कि अच्छे वातावरण में विधानसभा के सत्र चले। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रतिवर्ष यहां आते है। यह बहुत अच्छा तीर्थ स्थल है। उन्हें यहां सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह ऊर्जा जनता के बीच लेकर जाने से अच्छे कार्य की प्रेरणा मिलती है। कनवाड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि नए आपराधिक कानून लागू करने में कोई समस्या नहीं आएगी। सरकार ने इन्हें लाने से पहले पूरा होमवर्क किया है। उन्होनें कहा कि नया क्रिमिनल कानून पूरे देश में 1़ जुलाई 2024 से लागू किया गया है, जिन्हें पूरा कंसंट्रेशन कर देश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस को ट्रेनिंग दी गई है। वही ऑल इंडिया लेवल पर भोपाल में ज्यूडिशल अकेडमी में पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। राजस्थान में भा जोधपुर में जुडिशल अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है, यही नही एफएसएल तथा लैबोरेट्री से जुड़े हुए कर्मचारी की भी ट्रेनिंग हुई है। वही डिजिटल बयान को लेकर भी अब कोई दिक्कत नही है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी निंबाराम, ताराचंद गोयल, राजेन्द्र कुमार सहित संघ के कई नेता भी शामिल हुए है। मंत्रियों के जमघट के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर रहे, गुप्ता के आवास के बाहर पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारी मुस्तैदी से खड़े नजर आए।

जिले में तीन साल में खाली पदों को भरा जाएगा

कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जिले में खाली पदों को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि तीन साल में शिक्षा विभाग में सभी खाली पद भर दिए जाएंगे।

गुप्ता से मिले

यहां से देवनानी, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल, प्रदेश के मंत्री दिलावर और दककनवाड़ी गांव के लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाशचंद गुप्ता के पैतृक निवास पर गए। सभी जनप्रतिनिधियों ने गुप्ता के यहां भोजन व ताजे भुट्टों का आनंद लिया। इससे पूर्व मंदिर में रामकुंड बालाजी सेवा समिति के सरंक्षकजानकीलाल रावल, कनवाड़ा सरपंच चंद्रभान सिंह झाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे, कनवाड़ी सरपंच रमेश भील ने सभी का बालाजी का दुपट्टा और तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।