25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू
मुर्गी दाने के नीचे इतनी अवैध शराब कि आबकारी विभाग भी चौंका
Play video

मुर्गी दाने के नीचे इतनी अवैध शराब कि आबकारी विभाग भी चौंका

चक्के ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब मुर्गी दाने के नीचे कॉर्टन में भरी हुई थी।

Google source verification

झुंझुनूं. लोकसभा चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आबकारी विभाग ने जिले के चिड़ावा क्षेत्र के गांव पिलौद में कार्रवाई करते हुए 14 चक्के ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब मुर्गी दाने के नीचे कॉर्टन में भरी हुई थी। जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान ट्रक से शराब की बदबू आने पर पुलिस को ट्रक के अंदर शराब भरी हुई होने का शक हुआ। इस पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाना चाहा तो ट्रक चालक नाकाबंदी तोड़ कर भागने की। इस पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोका और ट्रक की जांच की। १४ चक्के ट्रक में मुर्गी दाने के नीचे अवैध शराब के कार्टन रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार करीब आठ सौ से ज्यादा अवैध शराब के कॉर्टन मुर्गी दाने के नीचे रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि कॉर्टन में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब थी, जो हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार भी किया है।

शराब से भरी गाड़ी की सूचना, जांच में निकला पानी
बुहाना. हरियाणा निर्मित शराब से भरे कैंटर का बुहाना थाना सीमा में प्रवेश करने की सूचना ने पुलिस को जमकर दौड़ाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कैंटर की जांच की तो पानी निकला।थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली की हरियाणा के सतनाली की तरफ से एक कैंटर हरियाणा निर्मित शराब से भरकर बुहाना की तरफ से आगे की तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने थाना के सामने नाकाबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से आती एक कैंटर दिखाई दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कैंटर को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसमें पानी की बोतल भरी हुई पाई गई। कैंटर में पानी की बोतल हरियाणा के चरखी दादरी से भरकर सिंघाना ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पानी की बोतल कैंंटर में भरी मिलने के बाद राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ने कैंटर की तलाशी एवं तमाम दस्तावेज की जांच करने के बाद छोड़ दिया।