6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

वो हमारी सबकी बेटी, हर हाल में करना होगा बरामद

video story : श्योपुरा गांव में नाबालिग को दस्तयाब करने व आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ एसपी ने वार्ता की। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया भी पहुंचे थाने और अधिकारियों से की बात की। चंदेलिया ने कहा कि वो हमारी सबकी बेटी, हर हाल में बरामद करना होगा। इस तरह के अपराध को पिलानी विधानसभा क्षेत्र में सहन नहीं किया जाएगा।

Google source verification

झुंझुनूं. चिड़ावा थाना इलाके के श्योपुरा गांव से दो दिन पहले रात को अपहरण की गई नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं ग्रामीणों का धरना थाने के सामने जारी है। आज घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने और धरनार्थियों से बात करने के लिए एसपी श्याम सिंह भी चिड़ावा थाने पहुंचे। जिन्होंने बताया कि पुलिस टीमें लड़की को ढूंढने के लिए लगी हुई है। जल्द ही सफलता हासिल होगी। उन्होंने धरनार्थियों से भी बात की और समझाइश की कोशिश की। लेकिन धरनार्थी लड़की को दस्तयाब करने की मांग पर अड़े हुए है। इससे पहले विधायक जेपी चंदेलिया भी थाने पहुंचे। जिन्होंने डीएसपी शिवरतन गोदारा से बातचीत की और अब तक पुलिस कार्रवाई का फीडबैक लिया। चंदेलिया ने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कोताही ना बरते। क्योंकि लडकी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि हम सबकी बेटी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पिलानी विधानसभा क्षेत्र में बर्दाश्त से बाहर है। धरना स्थल पर भाजपा नेता राजेश दहिया तथा जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ समेत अन्य मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि जब तक नाबालिग लड़की बरामद नहीं हो जाती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। आंदोलन जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़